24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती डूंगरपुर मार्ग पर स्थित टामटिया राउमावि में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर तपती गर्मी में पक्षियों के लिए एकता सेवा संस्थान द्वारा परिंडे बांधे गए तथा 100 से अधिक परिंडे वितरण किए गए।संस्थान द्वारा आगामी तीन माह तक 5 हजार परिंडे बांधने एवं वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका शुभारंभ टामटिया विद्यालय से किया गया। परिंडों में दाना-पानी डालने की व्यवस्था के लिए स्थानीय शिक्षकों द्वारा विद्यालय की 5 छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें प्रतिदिन पानी भरने एवं सेवा कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्राओं ने बताया कि वे जिम्मेदारी के साथ पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करेंगी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहित भट्ट, विद्यालय स्टाफ, सुरेश जोशी, मोहनलाल पंड्या, महेश सुथार एवं सुरेश पंड्या की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान पिछले कई वर्षों से गर्मियों में परिंडे वितरण करने का कार्य कर रहा है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर, जहां पशुओं का आवागमन अधिक रहता है, वहां 20 पानी की टंकियां भी रखी जाएंगी।टामटिया ग्रामवासियों ने एकता सेवा संस्थान के संस्थापक शेख राजु भाई बर्तन वाला का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया भगवान शांतिनाथ का त्रिकल्याणक महोत्सव जनसहयोग एवं भामाशाह से निर्मित कमरे का उद्घाटन किया