24 News Update उदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिवादी भरत लाल मीणा (29) पुत्र मगनलाल मीणा, निवासी गेड थाना बिछीवाड़ा जिला डूंगरपुर हाल एमबीसी क्वार्टर, ब्लॉक-सी ने रिपोर्ट दी कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर RJ 27 BG 5435 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।यह घटना 3 मई की है। परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की जांच हेड कांस्टेबल भरत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेडिकल प्रोफेशन में उत्कृष्टता ही असली सफलता की कसौटी: डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ट्यूशन पढ़ाने आए युवक पर अश्लील हरकत का आरोप, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज