24 News Update डूंगरपुर। जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान कार्यालय की छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फूटी तलाई पातली निवासी रूपलाल परमार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दस वर्षों से जिला परिषद डूंगरपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे।मृतक के पुत्र हितेश परमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब 10:15 बजे उनके पिता कार्यालय में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वह बाथरूम जाने के लिए निकले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाली भूखंडों की तीन दिन में कराएं सफाई, वरना नगर परिषद करेगी कार्रवाई जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार