24 News Update जयपुर, 4 मार्च।राजस्थान में अवैध खनन को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि माफिया ‘पुष्पा’ बनकर खुलेआम अवैध खनन की रील्स अपलोड कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं, जूली ने भाजपा शासन को “माफियाओं का राज” करार दिया। डोटासरा बोले- “हर दिन 7 करोड़ की बजरी चोरी हो रही” डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजस्थान में कोर्ट, कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार के कैबिनेट मंत्री तक यह कह चुके हैं कि हर दिन 7 करोड़ की बजरी चोरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी माफियाओं के निशाने पर हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने के बजाय संरक्षण दे रही है। टीकाराम जूली का बयान: “भाजपा राज = माफियाओं का राज” टीकाराम जूली ने लिखा कि राजस्थान में अवैध खनन चरम पर है, और जो अधिकारी इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने बूंदी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला किया गया। हाईकोर्ट ने CBI निदेशक को किया तलब राजस्थान हाईकोर्ट ने अवैध बजरी खनन मामले में CBI द्वारा जांच से इनकार करने पर नाराजगी जताई है। CBI ने कहा कि उसके पास जांच के लिए संसाधन नहीं हैं और राजस्थान सरकार भी सहयोग नहीं कर रही। इस पर हाईकोर्ट ने 17 मार्च को CBI निदेशक को तलब किया है। भाजपा सरकार पर कांग्रेस का आरोप माफिया खुलेआम खनन कर रहे, सरकार मौन वन विभाग और पुलिसकर्मी हमलों के शिकार CBI ने जांच से किया इनकार, सरकार पर सहयोग न करने का आरोप कोर्ट, कानून और नियमों की धज्जियां उड़ रही Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन का गठन राजकीय कृषि महाविद्यालय खैरवाड़ा का भवन निर्माण इस वर्ष नवम्बर माह तक पूरा होना संभावित – उच्च शिक्षा मंत्री