जयपुर, 4 मार्च। राष्ट्रमंडल देशों में पुलिस बलों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन का गठन किया गया है। यूनियन द्वारा राष्ट्रमंडल देशों में पुलिस अधिकारियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए जाएंगे। पुलिस एंड फायर गेम्स बोर्ड ऑफ इंडिया की साधारण सभा की बैठक स्थानीय वैशाली नगर स्थित होटल में आयोजित की गई । बैठक में पुर्तगाल के लुईस कार्लोयूएन सलाहकारपाब्लो कंपोज, स्पेन और यूएई के जनरल मो अल देहरी के प्रतिनिधि अब्दुल्लाह सहित राष्ट्रमंडल देशों के कई प्रतिनिधियों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया। अब बैठक के उपरांत यूनियन के गठन की कार्यवाही हुई। डॉ विनोद कुमार मल को यूनियन का प्रथम अध्यक्ष एवं सुनील कुमार को यूनियन का प्रथम सचिव चुना गया। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के सेनि महानिदेशक श्री भूपेंद्र कुमार एवं श्री उमेश मिश्रा सहित विभिन्न राज्यों से आए सेनि डीजीपी व भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। पुलिस एंड फायर गेम्स बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गुजरात कॉडर के सेवानिवृत आईपीएस डॉ विनोद कुमार मल ने बताया कि कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन राष्ट्रमंडल देशों में पुलिस बलों के बीच खेलों को बढ़ावा देगा और सभी खेल विषयों में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राष्ट्रमंडल देशों के पुलिस एथलीटों की तैयारी, संगठन और भागीदारी में समन्वय करेगा। साथ ही कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियनपुलिस बलों के बीच सामाजिक, सहकारी और पेशेवर संबंध को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवारत पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को चयनित खेलो में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के मेडल जीतने के लिए तैयार किया जा सकता है। कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन के संस्थापक सचिव सुनील कुमार ने बताया कि कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, खेल से संबंधित सेमिनार और वैज्ञानिक पाठ्यक्रम आयोजित करने और राष्ट्रमंडल देशों में पुलिस अधिकारियों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भी सक्रिय सहभागिता करेगा। राजस्थान पुलिस के सेनि डीजीपी उमेश मिश्रा ने संगठन की उपादेयता बढ़ाने एवं शूटिंग सहित लोकप्रिय खेलों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। सेनि एसीएस आर वेंकटेश्वरन ने आर्मी की तरह ही पुलिसकर्मियों को भी खेलो में सघन प्रशिक्षण दिया जा सकता है। तमिलनाडु के सेनि डीजीपी सुनील कुमार सिंह ने कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन के बारे में पुलिसकर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया। हिमाचल प्रदेश के सेनि डीजीपी संजीव कुंडू ने पुलिस कर्मियों की क्रिकेट और टेनिस प्रतियोगिताओ के आयोजन की आवश्यकता प्रतिपादित की। साधारण सभा के बैठक में उड़ीसा के सेनि डीजीपी आर पी शर्मा, यूएई से आए जोगिंदर सिंह और सीपीयू के उपाध्यक्ष शोएब आलम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सचिव सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉमनवेल्थ पुलिस स्पोर्ट्स यूनियन का अगला सम्मेलन आगामी 7 मार्च को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित किया जाएगा। यूनियन की बैठक में इंटरपोल एशिया के ईडी मार्टिन मलेशिया ने भी अपने विचार साझा किये। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसडीआरएफ की कार्रवाई : थाना श्याम नगर अन्तर्गत द्रव्यवती नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी का शव किया बरामद डोटासरा का सरकार पर निशाना: “माफिया ‘पुष्पा’ बनकर अवैध खनन की रील्स अपलोड कर रहे”