जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कॉलेज शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 पर लगी रोक हटा ली है। अदालत के इस फैसले से करीब 992 पदों पर नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। जस्टिस अनूप ढंढ की अदालत ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की स्टे वैकेशन एप्लीकेशन और संजय आसिया की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। हालांकि, पूरी भर्ती प्रक्रिया याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी।हाईकोर्ट ने 9 सितंबर को भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगाई थी। इसके चलते चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सरकार नियुक्तियां नहीं दे पा रही थी। आरपीएससी ने 18 सितंबर 2025 को अंग्रेजी सहित 30 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। मॉडल आंसर-की पर आपत्तियों के निस्तारण का उठा था मुद्दायाचिकाकर्ता संजय आसिया ने अंग्रेजी विषय के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के बाद जारी मॉडल आंसर-की में सामान्य ज्ञान के 15 और अंग्रेजी विषय के 7 प्रश्नों के उत्तरों पर उन्होंने नियमानुसार आपत्तियां दर्ज कराई थीं। याचिकाकर्ता का आरोप था कि आयोग ने इन आपत्तियों का निस्तारण किए बिना ही फाइनल आंसर-की जारी किए बगैर इंटरव्यू शुरू कर दिए। इसी आधार पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई में अदालत ने अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगाते हुए आयोग और राज्य सरकार से जवाब मांगा था। आरपीएससी ने बताया भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होने का तर्कआयोग की ओर से अधिवक्ता मिर्जा फैजल बेग ने पक्ष रखते हुए कहा कि जिन भर्तियों में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है, उनमें फाइनल आंसर-की अंतिम परिणाम के साथ जारी की जाती है। लिखित परीक्षा के तुरंत बाद फाइनल आंसर-की जारी करने से भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम परिणाम पर रोक के कारण कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां अटकी हुई हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीन हफ्तों में सोना 20 हजार तक टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट