24 News update जयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ‘ऑपरेशन मदपाण्डुकी’ के तहत तीन साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर बलदेव उर्फ पम्मु उर्फ गोरा बाजीगर को कोटा जिले के चेचट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से 83.930 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी पंजाब के पटियाला जिले का निवासी है और तस्करी की दुनिया में ‘पंजाब का डोडा किंग’ के नाम से जाना जाता था।

महानिरीक्षक पुलिस (ANTF) विकास कुमार ने बताया कि कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में की गई। आरोपी पर कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने वर्ष 2023 के एक एनडीपीएस मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जांच में सामने आया कि बलदेव वर्ष 2017 से डोडा पोस्त की तस्करी में सक्रिय था। वह राजस्थान और मध्यप्रदेश से कम कीमत पर डोडा पोस्त खरीदकर पंजाब और हरियाणा में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। फरारी के दौरान भी वह हर महीने करीब आठ बार राजस्थान और मध्यप्रदेश आता था तथा प्रत्येक बार 80 से 90 किलो डोडा पोस्त लेकर लौटता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी हर बार अलग कार और अलग साथी के साथ तस्करी करता था ताकि उसकी पहचान न हो सके। माल लेने से पहले वह कोटा के बड़गांव स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने भी जाता था।

180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भागा, गांव वालों की मदद से पकड़ा गया

ANTF को सूचना मिली कि आरोपी मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर लौट रहा है। टीम ने उसका पीछा किया। आरोपी ने मुंबई एक्सप्रेस-वे से कोटा की ओर रुख किया और चेचट के पास पुलिस नाकाबंदी देखकर कार मोड़कर फाणदा गांव की ओर भाग निकला। गांव की गली में दीवार से कार टकराने के बाद वह और उसका साथी झाड़ियों में छिपकर फरार होने लगे। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाकर झाड़ियों में छिपे बलदेव को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से 83.930 किलोग्राम डोडा पोस्त और वाहन जब्त किया गया। घटनास्थल से एक काली डायरी भी मिली है, जिससे तस्करी नेटवर्क के कई राज खुलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों के सहयोग की सराहना

ANTF ने बताया कि फाणदा गांव के लोगों ने तस्कर को पकड़ने में पुलिस की सक्रिय मदद की। कार्रवाई में ANTF टीम और पुलिस थाना चेचट, कोटा ग्रामीण की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल टीम को मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। ANTF ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या अपराध से जुड़ी कोई भी सूचना ANTF कंट्रोल रूम 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading