24 News Update जयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के नाम पर 3.81 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े एक आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रक्षक राहुल गजभिये पर गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। उसे ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई उप महानिरीक्षक शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन तथा साइबर क्राइम पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के सुपरविजन में की गई।

गूगल सर्च से शुरू हुई ठगी
मामला जयपुर के मालवीय नगर निवासी डॉ. प्रेम रतन (45) से जुड़ा है। उन्होंने 5 अक्टूबर 2025 को स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार निवेश के विकल्प तलाशते समय उन्होंने गूगल पर CMC Global CS नाम से फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म सर्च किया। इसके बाद ठगों ने उनसे संपर्क कर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और टेलीग्राम ग्रुप “CMC Global CS” से जोड़ दिया।

फर्जी पोर्टल पर दिखाया करोड़ों का मुनाफा
ठगों ने आधार और पैन कार्ड लेकर पीड़ित का एक फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट बनाया और शुरुआती निवेश पर छोटा मुनाफा लौटाकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद अधिक रिटर्न का लालच देकर उनसे लगातार निवेश कराया। वर्चुअल पोर्टल पर निवेश की राशि और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया जाता रहा, जबकि पूरा डेटा फर्जी था। जब पीड़ित का निवेश 3 करोड़ 81 लाख रुपये तक पहुंच गया और उन्होंने राशि निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से हटा दिया और सभी संपर्क समाप्त कर दिए।

तकनीकी जांच से नागपुर तक पहुंची पुलिस
साइबर पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम नेटवर्क का विश्लेषण किया। जांच में महाराष्ट्र के नागपुर निवासी रक्षक राहुल गजभिये की भूमिका सामने आई, जो गिरोह के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाया है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थानाधिकारी एवं उपाधीक्षक पुलिस गजेंद्र शर्मा ने किया। टीम में पुलिस निरीक्षक राधेश्याम, तकनीकी विश्लेषण में कांस्टेबल कृष्ण कुमार, दिनेश, कृष्ण और चालक सूबे सिंह शामिल रहे।\


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading