उदयपुर। रात भर भक्ति में लीन परिवार और पीछे छूट गया एक सूना घर—इसी मौके को भुनाकर देवाली क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। ताले तोड़कर की गई इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण और कीमती सामान बरामद किया गया है।धोलीमगरी, देवाली निवासी दिनेश गमेती 27 जनवरी की रात जागरण में गए थे। सुबह लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और भीतर से चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, सोने की इलेक्ट्रॉनिक साउंड मशीन और ढाई लाख से अधिक की नकदी गायब थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर गोवर्धनविलास थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी और सूचना तंत्र से खुली चोरी की परतेंजिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी अर्जुन लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। जांच की कड़ियाँ जुड़ती चली गईं और शक की सुई देवाली निवासी लोकेश गमेती और राजेश गमेती पर जाकर ठहर गई। दोनों को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। चोरी का माल बरामद, एक आरोपी पुराना चोरपुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की चेन, फोलरिया, कड़े, मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी का सामान बरामद कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि लोकेश गमेती के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमअर्जुन लाल, उप निरीक्षक, थानाधिकारी गोवर्धनविलासदेवेन्द्र पुरी, सहायक उप निरीक्षकदिनेश सिंह, कांस्टेबलसुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लीगल डिस्क्लेमर:इस समाचार में प्रयुक्त छवि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा उत्पन्न की गई है और वास्तविक व्यक्तियों, घटनाओं या स्थानों का प्रतिनिधित्व नहीं करती। यह केवल दृश्य प्रस्तुति/सूचना के उद्देश्य से उपयोग की गई है। किसी भी वास्तविक व्यक्ति, संस्था या घटना से इसका कोई संबंध नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हनुमानगढ़–गोगामेड़ी रेल खंड : 80 से 110 किमी प्रतिघंटा, सफर होगा तेज़ और भरोसेमंद भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने वाला बजट – उद्योगपति मनोज जोशी