24 News Update हनुमानगढ़। रेल यात्रियों के लिए राहत और क्षेत्र के लिए विकास का संकेत देते हुए हनुमानगढ़–गोगामेड़ी रेल खंड ने गति की नई दहलीज़ पार कर ली है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले इस करीब 100 किलोमीटर लंबे एकल लाइन खंड पर ट्रेनों की अधिकतम सेक्शनल स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी है। यह फैसला न केवल यात्रा समय घटाएगा, बल्कि रेल संचालन को अधिक सुगम और आधुनिक भी बनाएगा।यह उपलब्धि किसी एक कदम का नतीजा नहीं, बल्कि महीनों की तकनीकी मेहनत और ढांचागत सुधारों का परिणाम है। सिग्नलिंग प्रणाली के व्यापक उन्नयन, विद्युतीकरण, ट्रैक स्ट्रेंथनिंग और संरचनात्मक सुधारों के बाद इस खंड को तेज रफ्तार के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। नई सिग्नलिंग व्यवस्था ने ट्रेन परिचालन को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया है, वहीं लंबे समय से लागू कई गति प्रतिबंध अब इतिहास बन गए हैं।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इन सुधारों का सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। ट्रेनों का यात्रा समय घटेगा, संचालन में लचीलापन आएगा और संरक्षा मानकों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, इस खंड पर भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा, जिससे यात्री सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 न्यूज अपडेट की खबर का असर, सरकार बोली—हर थाने में 16 सीसीटीवी लगा रहे, सुप्रीम कोर्ट बोला— सीसीटीवी हर हाल में चालू और जवाबदेह हों देवाली चोरी कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, 2 चोर गिरफ्तार, आभूषण और कीमती सामान बरामद