24 News Update ऋषिकेश। प्रोफेसर अमरीक सिंह ने आज गंगा भवन स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कार्यालय में मुख्य तकनीकी अधिकारी श्री एल.पी. जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच तकनीकी, शैक्षणिक एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।भेंट के दौरान प्रोफेसर अमरीक सिंह ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड) की परियोजनाओं, उपलब्धियों एवं देश की ऊर्जा संरचना में उसके योगदान की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी अनुभव भी साझा किए।इस दौरान श्री एल.पी. जोशी ने अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से बी.टेक एवं एम.टेक की उपाधि प्राप्त करने के बाद टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सेवा प्रारंभ की थी।प्रोफेसर अमरीक सिंह ने श्री जोशी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका तकनीकी योगदान और नेतृत्व क्षमता अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के प्रतिभाशाली इंजीनियर राष्ट्रीय स्तर की ऊर्जा परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा कि श्री जोशी का समर्पण, तकनीकी दक्षता और दीर्घ अनुभव नई पीढ़ी के इंजीनियरों के लिए मार्गदर्शक है, विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा एवं जलविद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है।श्री एल.पी. जोशी वर्तमान में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश में मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाई है। वे हाइड्रो पावर तकनीक, ग्रिड प्रबंधन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विशेषज्ञ माने जाते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खारवाल खारोल समाज समिति पदाधिकारीयो ने केडीए सचिव से की मुलाकात नाथद्वारा के विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आज खमनोर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया