उदयपुर, 2 जुलाई। उदयपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध कमाई से अर्जित करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज (जब्त) कर दी। भीण्डर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ (1) के तहत कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तस्करों की आलीशान संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत फ्रीज किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) के सुपरविजन में वल्लभनगर वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत एवं भीण्डर थानाधिकारी मुकेशचन्द्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

काली कमाई से बनाई करोड़ों की संपत्ति पर शिकंजा

पुलिस ने भीण्डर थाना क्षेत्र के नारायणपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर एवं मादक पदार्थ तस्कर जगदीश उर्फ जग्गा (26) की अवैध कमाई से निर्मित गांव नारायणपुरा स्थित करीब 38.89 लाख रुपये मूल्य के आलीशान मकान को फ्रीज किया।

इसके अलावा लक्ष्मण लाल उर्फ लक्की उर्फ लक्ष्मीलाल (25) की ओर से अपनी माता नारायणी बाई के नाम खरीदी गई बारानी भूमि तथा उस पर निर्मित करीब 25.19 लाख रुपये मूल्य के मकान को भी फ्रीज किया गया।

दोनों आरोपियों की फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 64 लाख रुपये आंका गया है।

वित्तीय जांच के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार दोनों हिस्ट्रीशीटरों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय की विस्तृत जांच की गई। उपलब्ध साक्ष्यों, वित्तीय विश्लेषण, स्थानीय सत्यापन तथा एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में दर्ज तथ्यों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण तैयार कर प्राधिकृत अधिकारी, नई दिल्ली को भेज दिए गए हैं, जहां नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जगदीश उर्फ जग्गा पर दर्ज प्रमुख मामले

  • 28 फरवरी 2022 : पुलिस थाना तारानगर (चूरू) में धारा 8/15, 8/25, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। 141 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद।
  • 16 नवंबर 2022 : पुलिस थाना सदर नरवाणा (जिला जींद, हरियाणा) में धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला। 11 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा जब्त।
  • 13 मार्च 2023 : पुलिस थाना सरद पेहुआ (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) में 230 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद।
  • 25 अगस्त 2023 : भीण्डर थाना क्षेत्र में 20 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।
  • 23 दिसंबर 2023 : प्रतापगढ़ जिले में 492.580 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद।

लक्ष्मण लाल उर्फ लक्की के खिलाफ दर्ज मामले

  • 2 मार्च 2021 : बस्सी (चित्तौड़गढ़) थाना क्षेत्र से 269.800 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद।
  • 19 अप्रैल 2022 : रागेश्वरी थाना (बाड़मेर) से 20 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद।
  • 25 अगस्त 2023 : भीण्डर थाना क्षेत्र से 20 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद।
  • 24 फरवरी 2026 : भीण्डर थाना में दर्ज प्रकरण में 8.59 किलोग्राम अफीम एवं 3.80 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

एसपी बोलीं— नशे की कमाई से बनाई संपत्ति भी नहीं बचेगी

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि उदयपुर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध नशे के कारोबार और उससे अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति चाहे अपराधी के नाम हो या बेनामी, उसे चिन्हित कर कानून के अनुसार फ्रीज एवं जब्त किया जाएगा।

उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज को नशामुक्त बनाना उदयपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

एसपी ने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध नशे का कारोबार अथवा अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading