उदयपुर, 2 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भाजपा शहर जिला की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के सानिध्य में बोहरा गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आयोजन में जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्री गणेश से प्रदेश की उन्नति, संगठन की मजबूती तथा समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। महाआरती के बाद भाजपा शहर जिला की ओर से श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान कर रहा है। उनके जन्मोत्सव पर भगवान श्री गणेश से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समान महत्व देने वाला परिवार है। इसी भावना के साथ धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने तथा जनकल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसंपर्क और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। भाजपा शहर जिला के मीडिया सहप्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि महाआरती में महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा, कर्णसिंह शक्तावत, हंसा माली, कविता जोशी, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, मनोहर चौधरी, शैलेन्द्र चौहान, दिलीप सिंह राठौड़, अशोक आमेटा, अरविंद जारोली, सूर्यप्रकाश सुहालका, सुनील जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार, बाबूलाल ओड, मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, पुखराज राजपुरोहित, संजीव जैन, रमेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुखर्जी चौक सब्जी मार्केट से स्ट्रीट वेंडर्स को हटाने का विरोध — विभिन्न संगठनों ने निगम कार्रवाई पर जताई आपत्ति उदयपुर में राज्य स्तरीय तैराकी का महासंग्राम कल से, राज्यभर के 150 युवा स्विमर्स लगाएंगे जीत की छलांग