24 News Update वल्लभनगर, 3 जुलाई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने ग्रामीणों से राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पंचायत मुख्यालयों पर सेवा शिविर आयोजित कर रही है, जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए। शुक्रवार को भीण्डर ने वल्लभनगर पंचायत समिति क्षेत्र की बालाथल, गोटीपा और धमाणियां ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंपर्क सभाओं में ग्रामीणों, किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवा शिविरों में भाग लेने का आह्वान किया। दोपहर बाद बडलिया गांव में आयोजित बैठक में उन्होंने भूमि पैमाइश के दौरान हुई त्रुटियों को समय रहते ठीक करवाने और प्रत्येक किसान को अपनी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी रखने की सलाह दी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य खेमराज डांगी ने की, जबकि किसान नेता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रुपलाल मेनारिया ने भी अपने विचार रखे। शाम को वाजमिया गांव में आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान हरिसिंह सोनगरा और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी यशवंत सिंह झाला ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। धमाणियां मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव में नालियों के अभाव, कीचड़ की समस्या तथा अधूरी पुलिया का मुद्दा उठाया। इस पर पूर्व विधायक भीण्डर ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। वहीं वाजमिया गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई। इस पर उन्होंने क्षेत्रीय सांसद से मुलाकात कर समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास करने की बात कही। बडलिया गांव के लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग रखी, जिस पर उन्होंने आगामी समय में ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) स्थापित कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कानोड़ के पूर्व पार्षद पारस नागौरी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाशंकर शर्मा, नारायण लोहार, देवी सिंह, श्यामलाल जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीण्डर पुलिस का मादक तस्करों पर बड़ा प्रहार: 64 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, काली कमाई से बने आलीशान मकानों पर कार्रवाई एनएचएम में लघु एवं सीमांत किसान बनकर कटारिया ने ग्रीन हाउस पर ले ली 17.04 लाख की सब्सिडी!! भाजपा नेता डॉ. विप्लवी का आरोप, पीएम मोदी से उच्चस्तरीय जांच की मांग