जयपुर, 24 सितंबर। सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम में तीन दिन से चल रही 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का गुरुवार को समापन हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 9 रेलवे टीमों के करीब 75 साइक्लिस्टों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी रफ्तार और दमखम का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि साइकिलिंग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक दृढ़ता और साहस का भी प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने प्रदर्शन से भारतीय रेलवे के साथ देश का नाम भी रोशन करें। अंतिम दिन तीन फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच चैंपियनशिप में कुल 8 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंतिम दिन तीन स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले हुए। 4 किलोमीटर टीम परस्यूट में मध्य रेलवे की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण पश्चिम रेलवे को रजत और उत्तर रेलवे को कांस्य पदक मिला। 20 किलोमीटर पॉइंट रेस के व्यक्तिगत मुकाबले में उत्तर रेलवे के नीरज कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के एसो ने रजत और मध्य रेलवे के अथर्व अशोक पाटिल ने कांस्य पदक जीता। वहीं केरीन रेस में दक्षिण पूर्व रेलवे के अमीर रियाज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नॉर्दर्न रेलवे के विश्वजीत सिंह को रजत और साउथ वेस्टर्न रेलवे के वेंकप्पा केनगलगट्टी को कांस्य पदक मिला। उत्तर रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन पूरी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उत्तर रेलवे की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि मध्य रेलवे ने दूसरा स्थान हासिल किया। शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए उत्तर रेलवे के नीरज कुमार को ‘बेस्ट राइडर’ के खिताब से सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन को भी नकद पुरस्कार प्रदान किया। समापन समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी शिवेंद्र मोहन, जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन, उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी राजीव सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन, एसोसिएशन के सचिव एवं सचिव महाप्रबंधक अनुज तायल, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अमृता शर्मा, ओएसडी स्पोर्ट्स जितेंद्र कुमार सहित रेलवे के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, प्रतिभागी खिलाड़ी और मीडियाकर्मी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप में उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन