24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी श्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की प्रेरणा से नगर में पहली बार श्री सेवा युवा संस्थान द्वारा भक्ति, संगीत और सकारात्मकता से भरपूर एक विशेष संगीतमय संध्या “भजन जैमिंग नाइट” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तथा इसी क्रम में रविवार को कार्यक्रम के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम राजस्थान सरकार के सिंचाई मंत्री सुरेश रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने की। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद सिंह मीणा, उदयपुर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, बीजेएस अध्यक्ष वीरेश चपलोत, सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा, प्रबुद्ध नागरिक मंच के प्रकाश चेलावत तथा श्री सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद राठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।संस्थान के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 16 मई 2026, शनिवार को सायं 7:00 बजे से आर.के. कॉलोनी स्थित सेलिब्रेशन ग्रीन्स में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में “भजमन बीट्स” के कलाकारों द्वारा लाइव भजन एवं संगीत प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें आधुनिक शैली के साथ पारंपरिक भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।संस्थान द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में प्रवेश निशुल्क रहेगा तथा सभी श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर इस भक्ति संध्या को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को भक्ति संगीत से जोड़ते हुए एक सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना है, ताकि सभी मिलकर “आओ, गाएं, महसूस करें और भक्ति का उत्सव मनाएं” के संदेश को साकार कर सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा की प्रचंड जीत पभाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी 5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना शंभूपुरा की दस दिन में लगातार तीसरी बड़ी कार्यवाही।