उदयपुर। राज्य सरकार ने बुधवार को 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में उदयपुर संभाग को विशेष महत्व मिला है, जहां नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए), स्मार्ट सिटी और बड़गांव-भींडर जैसे अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उदयपुर नगर निगम में नए उपायुक्त, यूडीए में नए उपायुक्त और स्मार्ट सिटी लिमिटेड में नई अतिरिक्त सीईओ की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में एडीएम और एसडीएम स्तर पर बदलाव किए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, उदयपुर नगर निगम के उपायुक्त दिनेश कुमार मण्डोवरा को टीएडी विभाग उदयपुर में उप निदेशक, प्रोटेक्टिव लेजिस्लेशन लगाया गया है। उनकी जगह जयपुर विकास प्राधिकरण के प्राधिकृत अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को उदयपुर नगर निगम का नया उपायुक्त बनाया गया है। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) में भी बदलाव हुआ है। भींडर एसडीएम रमेशचंद्र बहडिया को यूडीए का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान उपायुक्त जगदीश सिंह आशिया को प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा उपखंड अधिकारी पद पर लगाया गया है। नाथद्वारा एसडीएम रक्षा पारीक को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड नियुक्त किया गया है। वहीं घाटोल (बांसवाड़ा) एसडीएम मनसुख राम डामोर को उदयपुर के बड़गांव उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़गांव एसडीएम लतिका पालीवाल को सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, उदयपुर-प्रथम लगाया गया है। उदयपुर संभाग से जुड़े अन्य बदलावों में तारानगर (चूरू) के एसडीएम राजेंद्र कुमार को कोटड़ा (उदयपुर) उपखंड अधिकारी एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति) बनाया गया है। चित्तौड़गढ़ एडीएम प्रभा गौतम को अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन उदयपुर लगाया गया है। उनकी जगह डूंगरपुर एडीएम दिनेश चंद धाकड़ को चित्तौड़गढ़ भेजा गया है। वहीं नागौर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद कुमार जाखड़ को डूंगरपुर का अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बांसवाड़ा एडीएम राजीव द्विवेदी को जयपुर-प्रथम में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कुशलगढ़ एसडीएम राकेश कुमार न्योल को ब्यावर जिले के जैतारण में सहायक कलक्टर लगाया गया है। छोटीसरवन (बांसवाड़ा) एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया को झालावाड़ जिले के गंगधार भेजा गया है। रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा को कोटा शहर एडीएम बनाया गया है, जबकि आबूरोड टीएडी विभाग की उपायुक्त राजलक्ष्मी गहलोत को रावतभाटा भेजा गया है। इसके अलावा गंगधार एसडीएम छत्रपाल चौधरी को जहाजपुर (भीलवाड़ा) लगाया गया है। जयपुर स्थित एसएमएसए एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की उपायुक्त नेहा छीपा को भीलवाड़ा जिले के मण्डल में सहायक कलक्टर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों में लंबे समय से रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा में खेत में मिली लाश का 24 घंटे में खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार, शराब के नशे में विवाद के बाद की थी हत्या