24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। नगर के पंचायत समिति परिसर में बिजली का बिल जमा कराने गई एक महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने महिला पर किसी नशीले पदार्थ या दवा युक्त तरल का छिड़काव कर उसके जेवरात व पर्स छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।प्रार्थिया कालिन्द्री चौहान पत्नी विजय सिंह राजपूत (52) निवासी तिरुपति नगर, उदयपुर रोड, निम्बाहेड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे वह पंचायत समिति परिसर में बिजली का बिल जमा कराने गई थीं। बिल जमा कराने के बाद जैसे ही वह पंचायत समिति के मुख्य गेट पर पहुंचीं, तभी दो अज्ञात युवक ने उन्हें डराया-धमकाया तथा उन पर किसी प्रकार का तरल पदार्थ छिड़क दिया। इसके बाद बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग निकले।पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, करीब सात हजार रुपए नकद एवं मोबाइल फोन रखा हुआ था। साथ ही बदमाशो ने महिला के हाथों से दो सोने की अंगूठियां, गले से सोने की चेन तथा कानों से सोने के झुमके भी लेकर फरार हो गए।पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला नगर परिषद के कार्मिक पुष्पेंद्र सिंह की माताजी हैं। महिला को उनके पुत्र द्वारा पंचायत समिति परिसर स्थित बिल जमा केंद्र के बाहर छोड़ा गया था, जिसके बाद दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंडी चौराहे सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन कई कैमरे बंद होने के कारण आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया कि बदमाश महिला का मोबाइल और पर्स भी साथ ले गए थे। बाद में पर्स इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में फेंका हुआ मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में आयोजित हुआ सीपीआर सेमिनार