24 News Update निम्बाहेडा। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना उप निरीक्षक द्वारा मय टीम कानि नरेश कुमार , रामकिशन , मुकेश कुमार ,योगेन्द्र कुमार ,महेन्द्र नैण दौराने नाकाबंदी थाना सर्कल में एक मोटर साइकिल से 5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी व 2 आरोपी खेम राज पिता मेघराज जाति भील उम्र 41 साल निवासी राजपुरिया थाना नीमच जिला एमपी व पप्पू सेन पिता नाथू लाल जाति सेन निवासी जावी थाना नीमच को गिरफ्तार किया गया । व तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल को जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निंबाहेड़ा में पहली बार होगा “भजन जैमिंग नाइट” का आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन