24 News Update उदयपुर। बाबेल समाज की कुलदेवी सती माता जी के पावन तीर्थस्थल बाठेड़ा धाम में आयोजित बाबेल परिवार का 29वां वार्षिक सम्मेलन इस बार सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और महिला सहभागिता के नए आयामों के साथ संपन्न हुआ। देशभर से पहुंचे समाजबंधुओं की मौजूदगी ने सम्मेलन को भक्ति, परंपरा और संगठनात्मक ऊर्जा का भव्य मंच बना दिया।
दो दिवसीय आयोजन के दौरान जहां एक ओर माता जी की चौकी, जागरण, हवन और आरती में श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए, वहीं दूसरी ओर समाजहित को लेकर नई कार्यकारिणी और पहली बार महिला मंडल का गठन सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा।
मनोज बाबेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जीतेंद्र बाबेल को निवर्तमान अध्यक्ष, प्रणवीर बाबेल को मंत्री, जयेश बाबेल को कोषाध्यक्ष तथा भरत बाबेल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। लाल सिंह बाबेल, हरिसिंह बाबेल और भूपेंद्र बाबेल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नयन बाबेल, रवि बाबेल, सुरेश बाबेल, प्रखर बाबेल और प्रदीप बाबेल को कार्यसमिति में शामिल किया गया।
सम्मेलन में उस समय विशेष आध्यात्मिक वातावरण बन गया जब खुशबू कोठारी ने भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मिताली जैन द्वारा सती माता जी की आरती का लोकार्पण भी किया गया, जिसे समाजजनों ने श्रद्धा के साथ स्वीकार किया। माता जी की पावन ध्वजा चढ़ाने की रस्म भी विधिवत संपन्न हुई, जबकि आरती की बोली विजय लक्ष्मी बाबेल ने ली।
इस वर्ष सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि महिला मंडल का गठन माना जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार गठित मंडल की संस्थापिका के रूप में मिताली जैन को जिम्मेदारी दी गई। प्रेमलता बाबेल और साधना बाबेल को संरक्षिका एवं परामर्शदाता बनाया गया, जबकि रेणु बाबेल को अध्यक्ष, कैलाश बाबेल को उपाध्यक्ष, कृष्णा बाबेल को मंत्री, आरती बाबेल को कोषाध्यक्ष और रानी बाबेल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। एल्विश बाबेल, त्रिपती बाबेल और सीमा बाबेल को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।
सम्मेलन के दौरान स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी हुआ, जिसका लाभ इंदौर निवासी स्वर्गीय रखब चंद जी के परिवार ने लिया। समाज की परंपरा के अनुसार आगामी तीन वर्षों के लिए भी स्वामी वात्सल्य लाभार्थियों की घोषणा की गई।
9 मई की रात्रि में आयोजित भव्य जागरण और हवन-पूजन के बाद 10 मई को सुबह से ही श्रद्धालुओं का बाठेड़ा धाम पहुंचना शुरू हो गया था। पूरे दिन परिसर में भक्ति, सामाजिक आत्मीयता और पारिवारिक समरसता का वातावरण बना रहा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading