24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार शनिवार को निम्बाहेड़ा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत की अध्यक्षता न्यायाधीश राजकुमार चौहान एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश पलाश मीणा ने की। इसमें तहसीलदार घनश्याम जारवाल, फहीम खान बख्शी एवं अधिवक्ता सदस्य शामिल रहे।राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 345 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें लंबित न्यायिक प्रकरणों के साथ बैंक, बिजली विभाग एवं अन्य विभागों से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले भी शामिल थे। आपसी समझाइश से मामलों का समाधान करते हुए कुल 1 करोड़ 5 लाख 1 हजार 175 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।कार्यक्रम में वरिष्ठ मुंशरीम मुकेश कुमार गोड़, पेशकार रमेश कुमार माली, अनिल कुमार शर्मा, ताल्लुका सचिव पवन कुमावत, मंगलराम मीणा, विपिन कुमार, अरुण कुमार, संतोष कुमार, ओमप्रकाश जाट, मुकेश पहाड़िया सहित बैंक एवं बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वर्ण कलश स्थापना और भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनर यात्रा बनी आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में आयोजित हुआ सीपीआर सेमिनार