24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में खेत में मिली एक व्यक्ति की संदिग्ध लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ बेरहमी से मारपीट की और बेहोशी की हालत में उसे खेत में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई।पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को सूचना मिली थी कि भील बस्ती, सायरा के पास एक खेत में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच शुरू की।मृतक की पहचान मोहनलाल पुत्र खुमाणाजी निवासी रावों का सायरा के रूप में हुई। मृतक के बेटे धर्मेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता कारीगरी का काम करते थे और इन दिनों भील बस्ती में शांताराम के यहां कार्य कर रहे थे। 10 मई की शाम वे घर से निकले थे, लेकिन अगले दिन सुबह खेत में उनका शव मिला।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डाली बाई और देवाराम को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।आरोपियों ने बताया कि 10 मई की रात मोहनलाल शराब के नशे में उनके पास आया था। इसी दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट के बाद मोहनलाल बेहोश हो गया तो उसे खेत में ले जाकर पटक दिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपी डाली बाई पत्नी स्वर्गीय रामलाल उर्फ रामाराम उम्र 42 वर्ष तथा देवाराम पुत्र लालाराम उम्र 60 वर्ष निवासी भील बस्ती, रावों का सायरा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।कार्रवाई में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के साथ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शंभु सिंह, कांस्टेबल रूपाराम, धर्मेंद्र, भावेश और नरपत राम की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूरत की कपड़ा फैक्ट्रियों से काम कर रहे थे उदयपुर के 91 मासूम, 7 से 14 साल तक के बच्चे करवाए मुक्त उदयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगर निगम, यूडीए और स्मार्ट सिटी में नए अफसर, 187 RAS अधिकारियों के तबादले