24 News update नई दिल्ली। बालाकोट हवाई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में करीब 60 घंटे तक हिरासत में रहे पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्ति ले ली है। करीब 20 साल की सैन्य सेवा के बाद उन्होंने निजी विमानन कंपनी फ्लाई-91 से जुड़कर व्यावसायिक पायलट के रूप में नई पारी शुरू की है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी और अगस्त 2026 में निजी विमानन कंपनी में शामिल हुए।अभिनंदन का सामान्य सेवानिवृत्ति वर्ष 2037 माना जा रहा था, जब उनकी उम्र 54 वर्ष होती। वायुसेना में रहते हुए वे मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाते थे। अब वे एटीआर 72-600 जैसे यात्री विमानों का संचालन करेंगे। एफ-16 का पीछा किया, मिसाइल लगने पर विमान से कूदे27 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। उस समय अभिनंदन श्रीनगर वायुसेना स्टेशन पर मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे। उन्हें पाकिस्तानी विमानों को रोकने के लिए भेजा गया।आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र के अनुसार अभिनंदन ने पीछे हट रहे एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान का पीछा किया और हवाई मुकाबले में उसे मार गिराया। इसी दौरान पाकिस्तानी विमान से दागी गई हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल उनके मिग-21 से टकरा गई। विमान क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्होंने पैराशूट से छलांग लगाई और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जा उतरे। 60 घंटे बाद अटारी सीमा से लौटे भारतविमान से उतरने के बाद अभिनंदन को पहले स्थानीय लोगों और फिर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद भारत ने राजनयिक स्तर पर पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया और उनकी सुरक्षित तथा तत्काल वापसी की मांग की।28 फरवरी 2019 को पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा की। करीब 60 घंटे हिरासत में रहने के बाद 1 मार्च 2019 को वाघा-अटारी सीमा के रास्ते वे भारत लौटे। वर्ष 2021 में उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वायुसेना की पेंशन के साथ निजी क्षेत्र में नई पारीपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अनुसार ग्रुप कैप्टन का मूल वेतन 1.40 लाख से 2.18 लाख रुपए और सैन्य सेवा वेतन 15,500 रुपए होता है। अंतिम वेतन और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर अभिनंदन की पेंशन करीब 88 हजार से 98 हजार रुपए प्रतिमाह होने का अनुमान है। इसके अलावा महंगाई राहत भी मिलती है।निजी विमानन क्षेत्र में वरिष्ठ पायलटों का वेतन इससे काफी अधिक हो सकता है। पायलट प्रशिक्षण क्षेत्र से जुड़े स्रोतों के अनुसार निजी विमानन कंपनियों में पायलटों को करीब 5 लाख से 8 लाख रुपए मासिक वेतन मिल सकता है, जबकि वरिष्ठ कप्तान के स्तर पर यह 10 लाख रुपए से अधिक भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त उड़ान के घंटे के आधार पर मिलने वाला भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। अभिनंदन के लिए वास्तविक वेतन कंपनी के पद, अनुबंध और उड़ान जिम्मेदारियों पर निर्भर करेगा। पुलवामा के बाद हुई थी बालाकोट कार्रवाई14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई कार्रवाई की थी। इसके अगले दिन पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। इसी घटनाक्रम में अभिनंदन की मिग-21 से हवाई भिड़ंत हुई और वे विमान से निकलने के बाद पाकिस्तान में जा उतरे थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation PNB की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट! ऑडिट में खुलासा, तीन अफसर सस्पेंड; RBI की टीम पहुंची सुभाष चंद्रा समेत 4 पर 1,322 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का केस, CBI ने दर्ज की FIR