जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख की कमी से खुली परतें, CCTV में हाउसकीपर नोटों की गड्डियों से रुपए निकालता दिखा; अब नकली नोट बैंक तक पहुंचने की जांच 24 News Update सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपए के नकली नोट मिलने से बैंकिंग व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। सहारनपुर की घंटाघर स्थित शाखा की करेंसी चेस्ट के ऑडिट के दौरान करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने का दावा सामने आया है। मामले में बैंक ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए RBI के छह अधिकारियों की टीम मंगलवार सुबह सहारनपुर पहुंची। दो वाहनों से पहुंची टीम बैंक में कई घंटे तक रही और करेंसी चेस्ट से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की। जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख कम निकलेमामले की शुरुआती कड़ी कुछ दिन पहले सामने आई थी। बैंक की घंटाघर शाखा से जयपुर करेंसी चेस्ट भेजी गई रकम की गिनती के दौरान 4 लाख 30 हजार 900 रुपए कम मिले। इसके बाद PNB मेरठ के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।बताया गया कि 5 अगस्त को करीब 11.50 करोड़ रुपए के नोट जयपुर भेजे गए थे। रकम की गिनती के दौरान कमी सामने आने पर बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। CCTV में हाउसकीपर की हरकत कैदजांच के लिए PNB मेरठ के चीफ मैनेजर और जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे को सहारनपुर भेजा गया। बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पार्टटाइम हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से रुपए निकालता दिखाई दिया।इसके बाद बैंक ने विशाल कुमार को काम से हटा दिया और उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। ऑडिट शुरू हुआ तो सामने आई करोड़ों की गड़बड़ीहाउसकीपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने 9 अगस्त से करेंसी चेस्ट का ऑडिट शुरू कराया। नकदी और बैंक रिकॉर्ड का मिलान किया गया। इसी जांच के दौरान करेंसी चेस्ट में रखे नोटों की पड़ताल में करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने की बात सामने आई। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने के बाद बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जांच में करेंसी चेस्ट से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की गई। तीन अधिकारियों से पूछताछ, फिर सस्पेंशनजांच के दौरान सीनियर डिवीजनल मैनेजर रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार और यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार से पूछताछ की गई। उनसे नकली नोट करेंसी चेस्ट तक पहुंचने और वहां रखे जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई। जांच अधिकारी के मुताबिक तीनों अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई और तीनों को निलंबित कर दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल- 17 करोड़ के नकली नोट आए कहां से?मामले में अब जांच का सबसे बड़ा बिंदु यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे। ये नोट कब और किस माध्यम से बैंक में आए, किस स्तर पर उनकी पहचान नहीं हो सकी और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही—इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7.8% GDP ग्रोथ, PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश यात्रा से भी बचें