24 News Update जयपुर, 15 मई। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की दृष्टि से चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर में एक बड़ी कार्यवाही की गई है।जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अजमेर पुलिस ने साइबर सेल एवं विभिन्न थाना पुलिस टीमों के संयुक्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के 215 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन अब उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं।यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल के सुपरविजन में चलाया गया। अभियान के दौरान जिला साइबर सेल एवं जिले के सभी पुलिस थानों की टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, सीईआईआर पोर्टल मॉनिटरिंग और सतत फील्ड कार्रवाई के जरिए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइलएसपी अग्रवाला ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि कई मोबाइल फोन राजस्थान के अलग-अलग जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी उपयोग किए जा रहे थे। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में संपर्क स्थापित कर पुलिस टीमों ने लगातार मॉनिटरिंग एवं समन्वय करते हुए मोबाइल फोन बरामद किए।अजमेर पुलिस की साइबर सेल एवं थाना पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीक, तकनीकी विश्लेषण और सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए कम समय में बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए। एसपी अग्रवाला ने इस अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों की मेहनत और तकनीकी दक्षता की सराहना की।आमजन के लिए पुलिस की अपीलअजमेर जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों को सुरक्षित रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक परिवहन में विशेष सतर्कता बरतें। मोबाइल में मजबूत पासवर्ड, पिन या बायोमेट्रिक लॉक का उपयोग करें तथा “Find My Device” जैसी सुविधाएं सक्रिय रखें।यदि मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत सिम बंद करवाकर सीईआईआर पोर्टल, राजकॉप सिटीजन ऐप अथवा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल एवं सिम का दुरुपयोग रोका जा सके।इस अभियान में हैड कांस्टेबल साबिर खान, कांस्टेबल अनिल कुमार सैनी (दरगाह), कांस्टेबल हिम्मत राम (रामगंज), कांस्टेबल जयपाल (कृष्णगंज), कांस्टेबल सुरेश चौधरी (डीएसटी) तथा जिला साइबर सेल अजमेर की टीम की विशेष सराहनीय भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरकारी काफिला छोड़ा, रोडवेज बस में पहुंचे डिप्टी सीएम बैरवा; यात्रियों संग किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश हथियार जांच के दौरान हुआ हादसा, सिर के आर-पार निकली गोली, हैड कांस्टेबल की हालत बेहद गंभीर