24 News Upate जयपुर। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान लगातार सख्त होता जा रहा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी ट्रैफिक प्रवर्तन अभियान के तहत महज छह दिनों में 50,174 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ की गई। पुलिस ने छह दिनों में 19,694 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नियमों के विपरीत नंबर प्लेट और पंजीयन चिन्ह लगाने वाले 13,046 वाहन भी पुलिस की कार्रवाई की जद में आए। वहीं वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, पदनाम, प्रतीक चिह्न या अन्य लेखन प्रदर्शित करने के 6,791 मामलों में चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई।पुलिस ने अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए वाहनों पर भी सख्ती दिखाई। जांच के दौरान 4,757 ऐसे वाहन मिले जिनमें बॉडी या चेसिस में नियम विरुद्ध बदलाव किए गए थे। इनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।इसके अलावा 3,244 वाहनों पर अवैध लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर के उपयोग को लेकर कार्रवाई की गई, जबकि प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 2,642 वाहन चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा।अभियान के छठे दिन सबसे ज्यादा 10,825 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई दर्ज की गई, जो पूरे अभियान का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा रहा। इसी दिन 4,220 ब्लैक फिल्म वाले वाहन, 2,449 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहन और 1,784 अनाधिकृत लेखन वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।राजस्थान पुलिस का कहना है कि इस अभियान में पहले वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया और उसके बाद सख्त प्रवर्तन शुरू किया गया। ‘पहले समझाइश, फिर सख्ती’ की नीति के तहत चल रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेशभर में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला डॉक्टर से 24 लाख की ठगी, एमबीबीएस डिग्रीधारी समेत दो गिरफ्तार; 100 से अधिक शिकायतों वाले साइबर गिरोह का खुलासा ऑपरेशन जमुहार: 5 राज्यों में ANTF का महा-ऑपरेशन; मणिपुर से आ रही ₹4.50 करोड़ की अफीम जब्त, ट्रक के नीचे बना था गुप्त तहखाना