24 News Update जयपुर. जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की स्टूडेंट अमायरा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अमायरा को डेढ़ साल से उसकी क्लास के कुछ बच्चे बुली कर रहे थे। एक बच्चे ने उसे गलत इशारा भी किया था। यही नहीं, अमायरा ने एक बच्चे को कुछ बोला, ऐसी गलत बात भी क्लास में फैला दी थी। अमायरा खुशमिजाज और होशियार बच्ची थी। लेकिन लगातार बुलिंग और स्कूल की तरफ से कार्रवाई नहीं होने से उसकी मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा। CBSE कमेटी की रिपोर्ट में मां की स्कूल में की गई शिकायत का भी जिक्र है। दरअसल, CBSE कमेटी की टीम 3 नवंबर को सरप्राइज इंस्पेक्शन पर स्कूल में गई थी। सीबीएसई ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।अमायरा के क्लासमेट ने किया था अभद्र इशाराअमायरा को पिछले डेढ़ साल से उसकी क्लास के ही कुछ बच्चे बुली कर रहे थे। 2 मई 2024 को अमायरा की मां ने स्कूल में शिकायत भी की थी। इसमें कहा था कि अमायरा को किसी बच्चे ने गलत इशारा किया था। 25 जुलाई 2024 को वापस उसी लड़के ने अमायरा को परेशान किया गया था। अमायरा को स्कूल में बच्चे ने मारा था25 जुलाई 2024 को अमायरा को स्कूल में एक बच्चे ने मारा था। वह रोते हुए घर आई थी। अमायरा के परिजनों ने उसके रोने और गिड़गिड़ाने का ऑडियो सब्मिट किया। इसमें उसने कहा था कि- ‘मम्मा, मैं स्कूल नहीं जाना चाहता, सब लोग मुझे परेशान करते हैं। प्लीज मुझे यहां से निकालो। मुझे दूसरे स्कूल में एडमिशन दिला दो।’ बच्चे ने स्कूल में अमायरा को मारा था। इस घटना के बाद अमायरा के पेरेंट्स ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन और क्लास टीचर से की थी, लेकिन टीचर ने कोई समाधान नहीं किया।टीचर ने अमायरा को ही एडजस्ट करने को कहासितंबर 2025 में भी अमायरा को उसके क्लास के एक लड़के ने बुली करते हुए परेशान किया था। पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान अमायरा के पिता ने इसकी शिकायत क्लास टीचर से की थी। टीचर ने अमायरा को सलाह दी कि उसे दूसरे बच्चों के साथ एडजस्ट करने की जरूरत है।45 मिनट में 5 बार क्लास टीचर के पास गई थी 10 अक्टूबर को एक बच्चे ने क्लास में अमायरा के बारे में गलत बात फैला दी। इससे अमायरा परेशान हो गई। क्लास के दूसरे बच्चे भी उसे इस बात के लिए चिढ़ाने लगे। स्लेट पर कुछ ऐसा लिखा कि अमायरा रोने लगी। अमायरा के रिएक्शन से पता चला कि वह हैरान और परेशान थी। उसके चेहरे पर शर्मिंदगी दिख रही थी। अमायरा ने बच्चों को रुकने या जो लिखा था, उसे मिटाने के लिए रिक्वेस्ट की थी, लेकिन उन्होंने अमायरा का मजाक उड़ाना जारी रखा। अमायरा को कुछ क्लासमेट्स ने घेर लिया और परेशान किया। इस दौरान 45 मिनट में 5 बार टीचर के पास अपनी समस्या लेकर गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। टीचर ने माना अमायरा ने शिकायत की थीटीचर ने खुद 2 नवंबर, 2025 को SHO के सामने माना कि अमायरा ने कई बार शिकायत की थी। उन्होंने अपने लिखे हुए बयान में यह भी माना कि अमायरा ने क्लासमेट्स की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे बुरे शब्दों की शिकायत की थी। अमायरा ने अपना लंच भी नहीं किया था। अमायरा की असमय मौत का सीधा कारण टीचर का कोई जवाब न देना, न सुनना, और उसकी प्रॉब्लम्स के प्रति सेंसिटिविटी की कमी है। अगर उन्होंने शुरू में ही दखल दिया होता, तो प्रॉब्लम इतनी बड़ी नहीं होती। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में फर्जी ‘अमेजन–एपल कस्टमर केयर’ कॉल सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 60 आरोपी गिरफ्तार SI-भर्ती रद्द केस,सरकार ने कहा-पूरे राजस्थान में नहीं पहुंचा पेपर, कुछ की गलती पर भर्ती को रद्द नहीं किया जा सकता, सरकार की अपील पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया