24 News update चित्तौड़गढ़। अमावस्या पर मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार रात से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और मंगलवार तड़के मंगला आरती के साथ मंदिर के पट खुलते ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।अमावस्या के विशेष अवसर पर सांवरा सेठ का स्वर्णिम श्रृंगार किया गया। भगवान को सोने की विशेष पोशाक धारण कराई गई, जिसके दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गर्भगृह में दर्शन करते ही श्रद्धालु सांवरा सेठ के अलौकिक स्वरूप में भावविभोर नजर आए।मंदिर परिसर में दिनभर ‘जय सांवरा सेठ’ के जयघोष और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना के साथ भगवान के दर्शन किए।श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच भक्तों ने सहजता से दर्शन किए। अमावस्या पर उमड़ी यह विशाल भीड़ एक बार फिर सांवरा सेठ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रमाण बनी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में सरकारी गेहूं गबन के दो मामलों में एफआईआर, 473 क्विंटल से अधिक अनाज गायब सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट से घुसने को लेकर हंगामा, गार्ड से मारपीट कर कपड़े फाड़े; चार हिरासत में