24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में मंगलवार को वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। अमावस्या पर भारी भीड़ के बीच कुछ लोग वीआईपी गेट से दर्शन कराने की मांग पर अड़ गए। विरोध करने पर उन्होंने गेट पर हमला कर ताला तोड़ दिया, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और एक गार्ड की वर्दी फाड़ दी। मंदिर सुरक्षा कर्मियों ने चार लोगों को पकड़कर मंडफिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया।मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि संबंधित गेट कर्मचारियों, अधिकारियों और मंदिर मंडल पदाधिकारियों के लिए निर्धारित है। भीड़ अधिक होने पर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को भी इसी गेट से प्रवेश दिया जाता है, लेकिन भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश रोका गया तो कुछ लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने लकड़ी से गेट पर हमला किया, ताला तोड़ा और जबरन परिसर में घुस गए।मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा गार्ड प्रहलाद गाडरी ने मंडफिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हंगामे के दौरान एक गार्ड घायल हो गया, जबकि दूसरे गार्ड की वर्दी फाड़ दी गई। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था सुचारु रखी।घटना की सूचना पर मंडफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के दौरान धैर्य रखें, कर्मचारियों का सहयोग करें और मंदिर की मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बिगाड़ने वाली ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमावस्या पर सांवलियाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वर्ण पोशाक में हुए सांवरा सेठ के दिव्य दर्शन चित्तौड़गढ़ में हाईवे किनारे चल रहा चोरी के पेट्रोल-डीजल का गोरखधंधा बेनकाब, 830 लीटर ईंधन जब्त