24 News Update जयपुर, 11 जुलाई। राज्य सरकार की औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की पहल के तहत रीको (RIICO) की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 12वां चरण 15 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस चरण में प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में 5,000 से अधिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखंड निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।योजना के तहत राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के अंतर्गत राज्य सरकार के साथ एमओयू करने वाले उद्यमियों को प्राथमिकता का लाभ मिलेगा। जिन निवेशकों ने अभी तक एमओयू नहीं किया है, वे आवेदन और ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि तक एमओयू कर इस चरण में शामिल हो सकते हैं।रीको ने इस चरण में आईजीपी बोरानाडा विस्तार औद्योगिक क्षेत्र में 14 नए औद्योगिक भूखंड भी आवंटन के लिए शामिल किए हैं।योजना के तहत 31 जुलाई 2026 को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। जिन भूखंडों के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होगा, उनका सीधे आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन होने पर पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रत्यक्ष आवंटन योजना की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं, निवेश-अनुकूल नीतियों और पारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से बेहतर औद्योगिक वातावरण विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अब तक 11 चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, जिनमें 1,844 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया। इससे प्रदेश में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 37 हजार से अधिक युवाओं के रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके अलावा 466 भूखंडों का आवंटन फिलहाल प्रक्रियाधीन है, जिनसे 2,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में ‘टैगोर’ ब्रांड सरसों तेल के तीन बैचों की बिक्री पर रोक, जांच में पाए गए असुरक्षित उदयपुर शहर में बंसीलाल गवारिया और उदयपुर देहात में चुन्नीलाल मीणा बने कांग्रेस के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष