24 News Update उदयपुर/जयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के 34 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने यह नियुक्तियां की हैं। सूची में उदयपुर शहर से एडवोकेट बंसीलाल गवारिया और उदयपुर देहात से चुन्नीलाल मीणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।उदयपुर शहर में एडवोकेट बंसीलाल गवारिया की नियुक्ति उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए गोविंद सिंह डोटासरा, फतह सिंह राठौड़ और विक्रम स्वामी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि गवारिया के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ संगठन को और मजबूत करेगा तथा सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।प्रदेश स्तर पर जारी सूची के अनुसार धन्नाराम मेघवाल (नागौर), मदनलाल जाट (जयपुर देहात पश्चिम), कंवरलाल भील (फलौदी), ज्वाला प्रसाद शर्मा (डीग), खानाराम मीणा (प्रतापगढ़), गुणवन्त गरासिया (बांसवाड़ा), मनोज पटेल (भरतपुर), जगदीश प्रसाद मीणा (दौसा), प्रवीण कुमार पटेल (सलूंबर), हितेश कुमार कुमावत (बाड़मेर), चुन्नीलाल मीणा (उदयपुर देहात), प्रहलाद गुर्जर (ब्यावर), गजराज सिंह (कोटा ग्रामीण), रोहित स्वामी (हनुमानगढ़), कानसिंह सोनगरा (कोटा शहर), रामबरन गुर्जर (धौलपुर), गयासुद्दीन भट्टी (बूंदी), जितेन्द्र मारू (सिरोही), विनोद कुमार कसारा (भीलवाड़ा शहर), एडवोकेट तैय्यब खान (खैरथल-तिजारा), आशीष त्रिवेदी (चित्तौड़गढ़), जेठाराम प्रजापत (बालोतरा), सलमान रंगरेज (सवाई माधोपुर), चौथमल कुमावत (झुंझुनूं), महादेवाराम देवासी (जालौर), एडवोकेट प्रदीप थाप्पन (श्रीगंगानगर), राजू डीडवानिया (भीलवाड़ा देहात), दिनेश गुर्जर सेवक (राजसमंद), सुजाराम इनखिया (जैसलमेर), गोपाल लाल मेघवाल (झालावाड़), रमेशचंद पंवार (जोधपुर ग्रामीण), धर्मपाल चौधरी (कोटपूतली-बहरोड़), बंसीलाल गवारिया (उदयपुर शहर) और विद्याधर मेघवाल (चूरू) को संबंधित जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 12वां चरण 15 जुलाई से, 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में 5 हजार से ज्यादा भूखंड उपलब्ध 3.81 करोड़ की फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी का खुलासा, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार