इनपुट – दीपक पटेल सलूंबर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाईडर तोड़ता हुआ दूसरी ओर आकर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सूरत के दो व्यापारियों भाईयों की मौत हो गई। दोनों उदयपुर में रिश्तेदारी में आए थे और पुनः सूरत जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मयूर (35) पुत्र फतहलाल जैन निवासी सौरभ सोसायटी टीजीबी होटल के पास सूरत जो अपने भाई तेजस जैन (33) के साथ उदयपुर रिश्तेदारी में किसी काम से आए थे। दोनों का सूरत में कपड़े का व्यवसाय है। दोनों भाई मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उदयपुर से पुनः सूरत जाने के लिए निकले थे। परसाद कस्बे से पहले अहमदाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और जिस पर ट्रेलर डिवाईड तोड़ते हुए दूसरी ओर हाईवे पर आकर कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह हुई हाईवे पर दुर्घटना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लोग इन दोनों भाईयों को हाईवे एम्बुलेंस से परसाद चिकित्सालय लेकर गए, जहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर में दोनों भाईयों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक के उदयपुर में रहने वाले रिश्तेदार भी मोर्चरी पहुंचे। सूचना पर हैड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र मीणा ने दोनों भाईयों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला कलक्टर बोले-नलों पर टूंटियां लगवाओ, लाइनें दुरूस्त करवाओ जिला कलक्टर ने आमजन से की अमूल्य पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की अपील