उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती 2026 एवं हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान आमजन एवं अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था गांधी ग्राउंड (कार्यक्रम स्थल) तथा महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी से निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान प्रभावी रहेगी। विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर एवं डूंगरपुर से आने वाले वाहन प्रतापनगर चौराहा से ठोकर चौराहा होते हुए बसों के माध्यम से फतह स्कूल पार्किंग में पहुंचेंगे। राजसमंद, भीलवाड़ा एवं अन्य जिलों से आने वाली बसें फतहपुरा चौराहा से फतहपुरा चौकी होते हुए विद्या भवन एवं फील्ड क्लब पार्किंग में पहुंचेंगी। शटल सेवा के निर्धारित मार्ग फतह स्कूल पार्किंग से गांधी ग्राउंड: फतह स्कूल → कुम्हारों का भट्टा → दुर्गा नर्सरी → अशोक नगर → शास्त्री सर्कल → बंशी पान → मीरा गर्ल्स कॉलेज → पंचवटी चौराहा → लोक कला मंडल → पहाड़ी बस स्टैंड गांधी ग्राउंड से फतह स्कूल: पहाड़ी बस स्टैंड → चेतक सर्कल → एम.बी. हॉस्पिटल → कोर्ट चौराहा → देहली गेट → सूरजपोल चौराहा → फतह स्कूल विद्या भवन/फील्ड क्लब से गांधी ग्राउंड: विद्या भवन व फील्ड क्लब पार्किंग → सहेलियों की बाड़ी → यूआईटी सर्कल → संभागीय आयुक्त कार्यालय → आकाशवाणी → लोक कला मंडल → सुखाड़िया सर्कल → फतहपुरा चौकी गांधी ग्राउंड से विद्या भवन पार्किंग: आकाशवाणी → लोक कला मंडल → सुखाड़िया सर्कल → फतहपुरा चौराहा → फतहपुरा चौकी पार्किंग व्यवस्था (17 जून 2025/2026 समारोह के अनुसार) वीवीआईपी एवं विशिष्ट पार्किंग: लवकुश स्टेडियम पेंड पार्किंग – मंत्रीगण एवं गणमान्य अतिथि महिला परिषद स्कूल बाहर – VIP/VVIP वाहन महिला परिषद स्कूल अंदर – साधु-संतों के वाहन सूचना केंद्र पार्किंग संभागीय आयुक्त कार्यालय पार्किंग एनसीसी कार्यालय पार्किंग जलदाय विभाग पार्किंग गुरु गोविंद सिंह स्कूल (गेट नं. 3B) क्षेत्र पार्किंग: गांधी ग्राउंड स्टेडियम दीवार के पास रेलवे कॉलोनी एवं स्काउट-गाइड पार्किंग स्कूल परिसर के अंदर पार्किंग चेतक से शिक्षा भवन मार्ग किनारे टेक्सी स्टैंड (शिक्षा भवन रोड) झरिया मार्ग एक तरफ स्वरूप सागर पुल से पहले दैत्य मगरी से गिरिजा व्यास निवास मार्ग पलटन मस्जिद के बाहर आमजन वाहन पार्किंग: नजर बाग से पंचवटी मार्ग दोनों तरफ लोक कला मंडल से होटल उदय मेरिडियन तक मधुवन रेजिडेंसी स्कूल के पास पहाड़ी बस स्टैंड (बुक मार्केट व ऑटोमोबाइल मार्केट) अंडा मार्केट से पोस्ट ऑफिस रोड चेतक सर्कल से हॉस्पिटल रोड पहाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र यातायात प्रतिबंध एवं अपील नीलकंठ महादेव, यूआईटी सर्कल, नजर बाग, संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं पहाड़ी बस स्टैंड तक मार्ग पर कार्यक्रम समाप्ति तक वाहन पार्किंग पूर्णतः निषेध रहेगा। मोती मगरी से निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान कोर्ट चौराहा, चेतक सर्कल, हाथीपोल एवं भीतरी शहर मार्गों पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। प्रशासन की अपील समारोह समिति एवं पुलिस प्रशासन ने आमजन एवं आगंतुकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा शटल सेवा एवं सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक से अधिक उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम सुचारू एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्वविद्यालय परिसर को ‘ग्रीन कैंपस’ बनाने की दिशा में सुखाड़िया विश्वविद्यालय और ग्रीन पीपल सोसायटी के बीच अहम पहल नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल: शहरी सेवा शिविर के चौथे दिन पीएम आवास योजना, स्वनिधि योजना और जनसेवाओं का मिला व्यापक लाभ