24 न्यूज अपडेट सलूम्बर। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को प्रातः शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सलूंबर एवं करावली में की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण कर बोरवेलों, कुओं में वाटर लेवल व पेयजल गुणवत्ता की जानकारी ली। जिला कलक्टर सलूंबर क्षेत्र में जहां सीधे नल द्वारा पेयजल आपूर्ति हो रही हे का जायजा लेकर अधिशाषी अभियंता पीएचईडी विवेक चंद कछार को अंतिम छोर तक पेयजल सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों को गर्मी के मौसम में तत्परता से कार्य करते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित आमजन से संवाद कर प्रातः क्षेत्र में जलापूर्ति के समय पानी का प्रेशर का अवलोकन किया और स्थानीय निवासियों से आपूर्ति के समय अंतराल, प्रेशर आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर द्वारा अल सुबह ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण करने पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नलों में टूटियां नहीं होने पर उपभोक्ताओं को पेयजल की अहमियत समझाते हुए नलों में टूटियां लगवाने व लीकेज होने पर लीकेज दुरूस्त करवाने की बात भी की। इस दौरान जिला कलक्टर ने स्थानीय निवासियों से अमूल्य पानी का सदुपयोग करने और पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील भी की Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिजली के तारों में स्पार्किंग से लगी आग, बाड़े में बंधी 16 बकरियां जिंदा जली, सलूंबर विधायक मौके पर पहुंचे हाईवे पर ट्रेलर ने डिवाईडर तोड़कर दूसरी तरफ आकर कार को मारी टक्कर , 2 की मौत