24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी) 16 जून। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर राहत पहुंचाई जा रही है। नगर निकटवर्ती फावटा ग्राम पंचायत और पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत भेसरा छोटा में आयोजित शिविरों में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान विधायक शंकरलाल डेचा ने स्वयं मौजूद रहकर अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कुष्ठ रोगी मोहन सरपोता की मदद के लिए तत्काल दिए निर्देश फावटा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान वार्ड नंबर-2 स्थित डेकली फला निवासी मोहन पुत्र रामजी सरपोता के कुष्ठ रोग से पीड़ित होने और अब तक किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलने की जानकारी विधायक शंकरलाल डेचा को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलंकार गुप्ता से दूरभाष पर चर्चा कर पात्रतानुसार उपलब्ध सभी सरकारी सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। विधायक डेचा ने इस मामले में विभागीय लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को सरकारी सहायता से वंचित रखना पूरी तरह अस्वीकार्य है और भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करते हुए राजस्व विभाग से जुड़े नाम शुद्धिकरण, बंटवारा एवं आवासीय पट्टों के कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों को जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया गया। इस शिविर में उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, नायब तहसीलदार श्रीमती रक्षा बुनकर, सरपंच रूपलाल परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। भेसरा छोटा शिविर में पांच साल पुराना नामांतरण मामला सुलझा पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत भेसरा छोटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भी आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। यहां पांच वर्षों से लंबित रामलाल के नामांतरण प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण करते हुए उनकी पत्नी के नाम नाम शुद्धिकरण एवं नामांतरण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कराई गई। इसके अलावा टीबी रोग से पीड़ित दो मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा कई पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक पात्र लाभार्थी को 41 हजार रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई। सेवा शिविरों से योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा: विधायक डेचा विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित इन ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिल रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी भेसरा छोटा शिविर में उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, बीडीओ रामनारायण कुमावत, लालजी दादा पाटीदार, भीमाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की और प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भागवत कथा कलियुग के संपूर्ण दोष हरने वाली है : शास्त्री महाराणा प्रताप जयंती पर कूण में भव्य शोभायात्रा, 20 प्रतिभाओं का सम्मान