24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के डूंगरपुर मार्ग स्थित मंगलम विहार में मातृशक्ति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा का आयोजन हुआ।कथा में कथावाचक प्रदीपजी शास्त्रीजी ने कहा कि भागवत कथा कलियुग के संपूर्ण दोषों को हरने वाली है। वर्तमान समय में सुविधा दुविधा का रूप ले रही है। वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए धर्मयुक्त मार्गदर्शन आवश्यक है और समाज का संतुलन बनाए रखने के लिए गुरुकुल परंपरा अनिवार्य है, जिसमें मानस, गीता और भागवत जैसे ग्रंथ प्रेरणादायी सिद्ध होते हैं।उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन त्याग और समर्पण मांगता है, लेकिन इंसान स्वार्थ और अहंकार से ऊपर उठना ही नहीं चाहता। मातृशक्ति हर कार्य को संभव कर सकती है, केवल सही दिशा और विवेक की आवश्यकता है। मधुर भजनों, शिव-सती लीला एवं नरसिंह प्राकट्योत्सव की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा के दौरान ज्योत्सना पंड्या, तृप्ति पाठक, कृष्णा शुक्ला, गायत्री उपाध्याय, दुर्गा उपाध्याय, विजेता पंचाल, सुमन पटेल, हेमलता सुथार, चंदा जोशी, हेमा ठाकोर, आशा कलाल, नेहल कलाल, गीता पाटीदार, चंद्रा शर्मा, दीपिका कलाल, वंदना कलाल, राजेश्वरी भावसार, हर्षा व्यास, मधु जायसवाल, नैना मेहता, रीता पाटीदार, सुमन वैष्णव, नीलम कलाल, अनीता सुथार, विद्या कलाल, सुमित्रा भावसार, विमला सुथार, रीना व्यास, हेतल उपाध्याय, जशोदा उपाध्याय, माधुरी भावसार, दीपिका दर्जी, गायत्री सुमन, प्रियंका कोरानी आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण ग्रामीण सेवा शिविरों में मिली त्वरित राहत, गंभीर मामलों में विधायक शंकरलाल डेचा ने दिखाई संवेदनशीलता