उदयपुर। महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा सादा वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालिया अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 8 व्यक्तियों को अनुचित व्यवहार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में गुप्त निगरानी और विशेष गश्त कर रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा पार्कों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों पर सादा वेश में निगरानी रखी जा रही है, जहां महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, चेन स्नैचिंग अथवा अन्य अपराधों की संभावना रहती है। इसी क्रम में यूनिट ने गुलाब बाग, रामपुरा चौराहा, टाउन हॉल लिंक रोड, राड़ाजी बावजी मंदिर (अम्बामाता क्षेत्र) तथा सहेलियों की बाड़ी के आसपास कार्रवाई करते हुए 8 व्यक्तियों को अनुचित व्यवहार और सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से सभी को डिटेन कर उनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा अब तक कुल 145 व्यक्तियों को महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ा जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सादा वेश में गश्त और गुप्त निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल: शहरी सेवा शिविर के चौथे दिन पीएम आवास योजना, स्वनिधि योजना और जनसेवाओं का मिला व्यापक लाभ