आज सुबह जब उस घर में महिला बाहर कचरा डालकर वापस कमरे में गई तो लगा कि पीछे से कोई अंदर आ गया है। कदमों की आहट महसूस होने लगी और पिफर सीढियों से आवाज आने लगी तो रसोई में काम कर रही बहू ने झांक कर देखा। देखते ही उसके होंश उड़ गए। सीढ़ियों पर पेंथर बैठा हुआ था। घर में केवल सास, बहू, ननद और डेढ़ साल की बच्ची ही थी। बहू ने तुरंत कमरा बंद कर दिया और पति को फोन लगाया। इस बीच पेंथर की धमाचौकडी शुरू हो गई। कभी सीढ़ियों से नीचे जाता तो कभी उपर चला जाता। कभी घूरता तो कभी गुर्राता। परिवार बुरी तरह सहम गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा।सुहालका भवन सेक्टर-14 निवासी जमुना देवी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढे सात बजे की है। बहु ने बेटे को को फोन लगाया तो उनको विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। वे तुरंत घर पहुंचे। आसपास लोगों को भी खबर लगी तो मौके पर मजमा लग गया। लोग लेपर्ड को देखने जमा हो गए। बहू नित्या पटेल ने बताया कि सूचना पर सवीना थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बडी मुश्किल से कमरे की खिड़की से बंदूक चला कर पेंथर को ट्रेंक्यूलाइज किया गया। जब वह बेहोंश हो गया तो उसे चारों पांवों को पकड़ कर बाहर लाया गया। इस दौरान वह हाथ से फिसल भी गया। फिर उठा कर उसे वाहन में डाल कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। जमुना देवी ने कहा कि अगर पेंथर उनके कमरे में धुस जाता तो जरूर कोई बड़ा हादसा हो जाता। हमने डर की वजह से सभी गेट बंद कर दिए। बेटे और आस के पडोसियों को फोन किया ताकि वे भी सतर्क हो जाएं। वन विभाग की टीम के आने के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। आपको बता दें कि उदयपुर में पेंथरों की रिहायशी इलाकों में आवाजाही अब लगभग हर रोज होने लगी है। कभी पेंथर सेक्टर-6 में पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी में दिख रहा है तो कभी रानी रोड की बंसियों पर वॉक करते हुए। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले तीस सालों में उदयपुर के आस-पास के पहाडों को राजनेताओं और भू माफियाओं ने मिलकर पूरी तरह से कब्जे में ले लिया है। कई पहाड़ गायब हो गए हैं तो कई जगह जल ग्रहण के क्षेत्रों पर कब्जे हो गए हैं। वन्यजीवों की टेरीटरी में कब्जे होने से अब वे शिकार आदि के लिए रिहायशी इलाकों का रूख करने लगे हैं। यह आने वाले समय के लिए बहुत बडे खतरे का संकेते है। अभी से सावधान होने की जरूरत है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी पंकज शर्मा का भव्य स्वागत गजब का लोचा : 152 दिनों में 2 साल बढ़ गई डॉ. सीपी जोशी की उम्र