24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comरिपोर्ट -रमेश गर्गउदयपुर। उदयपुर के लोकसभा क्षेत्र से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा को लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन पर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ एवं कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में पंकज कुमार शर्मा का मंगलवार को प्रातः 10ः30 बजे फतेहपुरा चौराहे पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया। शर्मा सड़क मार्ग द्वारा प्रातः 10.30 बजे फतेहपुरा चौराहा पहुंच कर सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उदयपुर शहर एवं देहात के पदाधिकारी व विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, सामाजिक संस्थाओ और कार्यकर्ताओं ने शर्मा को मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगा उपरणा, सूत की माला पहनाकर जगह-जगह पटाखों की लड़िया जलाकर स्वागत किया। शर्मा ने फतेहपुरा से रवाना होकर सुखाडिया सर्कल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया मूर्ति पर पुष्पांजलि की। इसके बाद कोर्ट चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देहली गेट स्थित शांति-आनंदी पर पहुंचें जहां शहीद शांति-आनंदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महेश धन्नावत एवं सुभाष चित्तौड़ा ने शर्मा को महावीर स्वामी और कैलाश निमावत व बाबूलाल गावरी ने शर्मा को अंबेडकर सर्किल पर बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर भेंट की। शर्मा का देहली गेट पर फूल माला बनाने वाली सुशीला कच्छावा, दुर्गा बाई कच्छावा, जमनालाल माली, धापू बाई माली एवं अशोक मोची, राजू भाई मोची, गोपाल मोची ने भी शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया एवं शर्मा ने भी उनके साथ बोरी पर बैठकर चाय पी। उसके उपरांत शर्मा धानमंडी से होटल हुए रक्षाबंधन“ कांग्रेस मीडिया सेंटर पहुंचें। मण्डी में किराणा व्यापारियों, ठेले वालो एवं क्षेत्र वासियों ने शर्मा का मलाओं एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शर्मा ने मण्डी में बाई जी राज कुंड, राधा कृष्ण मंदिर, बड़लेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में दर्शन किये। शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें एकजुट हो कर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के हाथ मजबूत करने हैं। वार्ड एवं बूथ स्तर पर काम करके मीणा को ज्यादा से ज्यादा वोटो से जीताने का प्रयास करेंगे। शर्मा ने कहा की कांग्रेस वॉर रूम से लोकसभा चुनाव की तैयारियां और तेज करेगी। शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला, जगदीश राज श्रीमाली, गोपाल कृष्ण शर्मा, अजय सिंह, कल्याण सिंह राव, दीपक सुखाड़िया, हरीश शर्मा, पार्षद गौरव प्रताप, फिरोज अहमद शेख़, अशोक तंबोली,उमेश शर्मा, रंजना साहू, संजय मंदवानी, पुष्पेंद्र शर्मा, मदन बाबरवाल, गोविंद सक्सेना, कन्हैयालाल मेनारिया, उत्तम प्रकाश देवड़ा, एम. एल जादूगर, कालू लाल चित्तौड़ा, चंद्र प्रकाश झाला, सांवरलाल भाटी, चैन सिंह, संगीता अरोड़ा, कैलाश निमावत, योगेश शर्मा, पुरुषोत्तम कलवानी, जमुना गिरी, नरेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र शर्मा, बतूल हबीब, सुभाष चित्तौड़ा, महेश धन्नावत, अमित पालीवाल , संतोष प्रजापत, अमित कुमार, अजमतउल्लाह खान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाने का कर रहा था नाटक, एक गलती से हुई मौत महिला कमरे में घुसी तो आई गुर्राने की आवाज, झांका तो देखा था पेंथर