24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नेताओं का कद तो रातोंरात बढ़ते देखा है मगर रातोंरात उम्र बढ़ते हुए आपने शायद नहीं देखी होगी। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ सीपी जोशी के मामले में ऐसा ही हुआ है। डॉ जोशी की उम्र केवल 152 दिन में दो साल बढ गई। जोशी 152 दिन पहले केवल 73 साल के थे जो आज 3 अप्रेल, 2024 को 75 साल के हो गए। आपको भी यह सब देख कर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। यह सब डॉ सीपी जोशी ने खुद स्टाम्प पेपर पर लिख कर चुनाव आयोग को बताया है। दरअसल आज डॉ सीपी जोशी ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले उन्होंने नाथद्वारा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था। पिछले विधानसभा चुनावों के नामांकन के दौरान डॉ सीपी जोशी ने जो एफिडेविट दिया है उसमें उनकी उम्र 73 साल बताई गई है। आज दिए गए एफिडेविट में उनकी उम्र 75 साल बताई गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जोशी की उम्र वास्तव में कितनी है और शपथ पत्र भरते समय उम्र में अंतर कैसे आ गया। क्या उनकी टीम से कोई टाइपा एरर हो गई या फिर दस्तावेजों में उम्र कुछ और ही है। गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार डॉ जोशी का जन्म दिन 29 जुलाई 1950 को हुआ। इस आधार पर आज 3 अप्रेल 2024 को उनकी उम्र 73 साल 8 महीने और 3 दिन होती है। ऐसा नहीं है कि इस तरह का वाकया पहली बार हुआ हो। पिछले विधानसभा चुनावों में भी कई नेताओं ने उम्र गलत अंकित की थी व उस पर कई सवाल उठे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि डॉ जोशी अपनी बढ़ी हुई उम्र के इस मसले को कैसे मैनेज कर पाते हैं। 4 नवंबर 2023 को अपलोड हुआ डॉ जोशी का एफिडेविट जिसमें उनकी उम्र 73 साल बताई गई है। 3 अप्रेल, 2024 याने आज अपलोड किया गया शपथ पत्र जिसमें डॉ जोशी की उम्र 75 वर्ष बताई गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला कमरे में घुसी तो आई गुर्राने की आवाज, झांका तो देखा था पेंथर पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय को मिले नए वाइस चांसलर