24 न्यूज अपडेट. चंडीगढ़ ब्यूरो। आज हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा का गठबंधन टूट गया जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बडे ओबीसी चेहरे नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया। अब नायाब सिंह नए सीएम होंगे जो आज शाम को 5 बजे बाद शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा व जेजेपी का गठबंधन टूट गया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज सुबह 11.50 बजे चंडीगढ़ में राजभवन जाकर केबिनेट सहित इस्तीफा दे दिया। फैसले से पहले ही बडे नेता अनिल विज बैठक को छोड़कर अचानक बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि विज नए नेता के नाम से असहत थे। शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण तय किय गया है। इधर, दुष्यंत चौटाला ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया है लेकिन 5 विधायक रास्ते में ही गुम हो गए है जो सभी भाजपा के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में जेजेपी दो सीटें मांग रहा था मगर भाजपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार लडाने के लिए तैयार थी। ऐसे में गठबंधन टूट गया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इससे पहले कल दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी।ये है बहुमत का गणितहरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से भाजपा के पास 41 विधायक हैं तो 6 निर्दलीय विधायक भी उसके समर्थन में है। एक विधायक हलोपा विधायक का भी समर्थन कर रहा है। भाजपा के पास कुल 48 विधायक हैं जबकि बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संपादकीय: वर्चुअल कोर्ट के नाम पर धोखे पर धोखा आरपीएससी सदस्य संगीता आर्य के घर एसीबी का छापा