24 न्यूज अपडेट. जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल 19 अप्रैल को राजस्थान की 12 सीटों पर वोटिंग होगी। होने जा रही है। इसके लिए आज जिला मुख्यालयों पर सुबह से पोलिंग पार्टियों का मेला लगा हुआ है व बारी बारी से मतदान दलों की रवानगी हो रही है। गुरुवार दोपहर चूरू के सादुलपुर में इस दौरान पोलिंग पार्टी के एक सदस्य की मौत हो गई। पोलिंग पार्टी के रवाना होते समय कर्मचारी 52 वर्षीय तारांचद पुत्र रूपाराम चक्कर आने से गिर गए। उपखंड अधिकारी व तहसीलदार ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थीं। चुनाव के लिए घर से विदाई लेकर आए थे, दुनिया से विदा हो गए। वे वन विभाग में बुचवास गांव में कार्यरत थे। तारानगर के वार्ड नंबर-8 निवासी ताराचंद आज सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए सादुलपुर आए थे। आपको बता दें कि पहले फेज में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर वोटिंग होगी। इन 12 सीटों पर कुल 114 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाता सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। पहले चरण में 12 में से 10 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है। जबकि सीकर और नागौर में भाजपा की टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार से है। पहले फेज की 12 में से 8 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवारों के बीच सीधा टक्कर है। पहले फेज की 12 लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार जयपुर ग्रामीण सीट से मैदान में हैं। सबसे कम 4 कैंडिडेट करौली-धौलपुर सीट पर हैं। करौली-धौलपुर, सीकर, नागौर, झुंझूनूं, चूरू, बीकानेर, अलवर और दौसा सीट पर एक ही जाति के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। करौली-धौलपुर में कांग्रेस के भजनलाल जाटव और बीजेपी की इंदु देवी जाटव तथा बीकानेर में बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के गोविंद मेघवाल एक ही जाति के हैं। सीकर में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम और बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती सजातीय हैं। झुंझुनूं में कांग्रेस के बृजेंद्र ओला और बीजेपी के शुभकरण चौधरी तथा चूरू में बीजेपी के देवेंद्र झाझड़िया और कांग्रेस के राहुल कस्वां एक ही जाति के हैं। दौसा में कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा और बीजेपी के कन्हैयालाल मीणा, अलवर में बीजेपी के भूपेंद्र यादव और कांग्रेस के ललित यादव तथा नागौर में भाजपा की ज्योति मिर्धा और इंडिया गठबंधन के हनुमान बेनीवाल भी एक ही जाति के हैं Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 2 हजार करोड़ के मालिक ने उठाई गेहूं की बोरियां, जिंदल बन गए पल्लेदार सामूहिक विवाह में पंजीकरण करवाओ, एसडीओ कन्वर्टेड प्लॉट पाओ……..