24 News Update मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर चले हमले में करीब 1000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाया गया। इनमें करीब 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई रूस के हमलों का जवाब है। उन्होंने कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।”
हमले में दक्षिणी रूस के रोस्तोव क्षेत्र में स्थित एक ऑयल डिपो को नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां धमाके के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया, जहां विस्फोट के बाद आग लग गई और धुएं के गुबार दिखाई दिए। ड्रोन हमले के बाद मॉस्को के कुछ इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। ड्रोन के मलबे से कुछ रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया और मॉस्को के कुछ हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानों पर रोक लगाई गई। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया जो रूस के सैन्य अभियान को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने रूस से युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने की अपील की। हमले के समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कजान में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ शिखर बैठक में मौजूद थे। हालांकि उन्होंने इस हमले पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

2023 से बढ़े मॉस्को पर ड्रोन हमले
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शुरुआती दौर में यूक्रेन के ड्रोन हमले सीमित थे, लेकिन 2023 के बाद मॉस्को तक ड्रोन पहुंचने लगे। अब दोनों देश युद्ध में तेल डिपो, रिफाइनरी और अन्य रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। हमले के बीच जी-7 देशों ने यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाने की घोषणा की है। इसमें एयर डिफेंस सिस्टम, इंटरसेप्टर और लंबी दूरी के हथियारों की मदद शामिल है।
जी-7 देशों ने रूस के तेल और गैस कारोबार पर प्रतिबंध और सख्त करने की बात कही है। साथ ही सर्दियों से पहले यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों के लिए अतिरिक्त सहायता देने का भरोसा जताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराना आसान नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि वह इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं और दोनों देशों के नेताओं से बातचीत जारी रखेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading