24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र के ग्राम बासेड़ा में प्रशासनिक शिविर के दौरान अधिकारियों को पेयजल संकट से अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। रैगर मोहल्ले में पिछले 8 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है।जानकारी के अनुसार 12 जून को बासेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासनिक शिविर में ग्रामीण महिलाओं ने तहसीलदार के समक्ष पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया था। महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तथा कभी 7 दिन तो कभी 9 दिन बाद पानी की सप्लाई दी जाती है। शिविर में अधिकारियों द्वारा समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए थे और हर तीन दिन में पानी देने का आदेश दिया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि चंबल पेयजल परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं पीएचईडी विभाग शाहपुरा की लापरवाही के कारण महिलाएं दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासनिक शिविरों में समस्याएं सुनने के बाद भी उनका समाधान नहीं होता है तो ऐसे शिविरों का औचित्य ही क्या रह जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा रैगर मोहल्ले में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फेल हो गया सरकारी साइबर पहरा, VPN और प्रॉक्सी से टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ चैनल चलाया, नीट का फर्जी पेपर बेच कर लूटा, स्टूडेंट गिरफ्तार पेट्रोल पंप पर ग्राहक का 500 रुपए का नोट नकली बता फाड़ा, जांच में निकला असली