जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। तबादलों में सबसे ज्यादा बदलाव जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से किए गए हैं। यहां तैनात कई इंस्पेक्टरों को अलग-अलग रेंज और विशेष इकाइयों में भेजा गया है। वहीं अजमेर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर कमिश्नरेट, जीआरपी, एटीएस-एसओजी, सीआईडी (सीबी) और एससीआरबी में भी नई पोस्टिंग दी गई है। प्रमुख तबादले अरविंद सिंह शेखावत – बीकानेर रेंज से जयपुर कमिश्नरेट सतपाल सिंह – जयपुर कमिश्नरेट से कोटा रेंज सतीश चंद – जयपुर कमिश्नरेट से अजमेर रेंज देवेंद्र प्रसाद शर्मा – जयपुर कमिश्नरेट से जयपुर रेंज दिलीप सिंह – जयपुर कमिश्नरेट से बीकानेर रेंज हरी सिंह दूधवाल – जयपुर कमिश्नरेट से सीआईडी (सीबी) सीमा पठान – एटीएस/एसओजी से जयपुर कमिश्नरेट पूनम चौधरी – जयपुर कमिश्नरेट से अजमेर रेंज मंजू चौधरी – जयपुर कमिश्नरेट से सिविल राइट्स, सीआईडी (सीबी) आशुतोष कुमार – जयपुर कमिश्नरेट से जोधपुर कमिश्नरेट रूप नारायण – जयपुर कमिश्नरेट से जीआरपी रेंज रजनीश कुमार – जयपुर कमिश्नरेट से उदयपुर रेंज आरती सिंह – जयपुर कमिश्नरेट से सिविल राइट्स, सीआईडी (सीबी) फील्ड पोस्टिंग को लेकर भी निर्देश पुलिस मुख्यालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में प्रकरण या राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों की धारा-16 के तहत कार्रवाई लंबित है, उन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। ऐसे अधिकारियों की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation RPSC SI भर्ती परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी: 1086 पदों के लिए हुई थी परीक्षा, सफल अभ्यर्थी देंगे फिजिकल टेस्ट