विश्व सिकल सेल दिवस पर एमबी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 8500 गर्भवती महिलाओं की भी हुई जांच उदयपुर, 19 जून। विश्व सिकल सेल दिवस के मौके पर रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को जागरूकता और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों को समान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सिकल सेल मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मुख्य अतिथि रहे। वहीं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमबी अस्पताल अधीक्षक एवं सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस फॉर सिकल सेल डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. आरएल सुमन ने की। कार्यक्रम में सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस की उपलब्धियां साझा की गईं। केंद्र की ओर से अब तक 32 हजार नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 621 सिकल सेल पॉजिटिव मामलों की पहचान हुई। इसके अलावा 8500 गर्भवती महिलाओं की जांच में 500 वाहक चिन्हित किए गए हैं। बीमारी के बेहतर प्रबंधन के लिए अब तक 1107 स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डॉ. राहुल जैन ने कहा कि संस्थान सिकल सेल मरीजों को बिना भेदभाव निशुल्क और कैशलेस आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 के लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि एमबी अस्पताल में सिकल सेल मरीजों के लिए ओपीडी, आईपीडी, जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में मरीजों और परिजनों को बीमारी की पहचान, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शराब से भरी बिना नंबर की ईको कार जब्त, 5 लाख रुपए का माल पकड़ा; चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार जन दबाव के बाद फुर्सत पाते ही जागा प्रशासन : मदार नहर में कचरा देख कलक्टर नाराज, मानसून से पहले सफाई तेज करने के निर्देश, रूप सागर तालाब का होगा सीमांकन