24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर वन विभाग द्वारा चलाई गई ईको डेस्टिनेशन टूर के पहले टूर में उदयपुर वासियों तो रणकपुर और जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व की सैर करवाई गई। उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया की 2024-2025 के इस साल के पहले ईको डेस्टिनेशन टूर में 32 उदयपुर वासियों ने भाग लिया। सुबह 7.30 बजे मुख्य वन संरक्षक एस आर वेंकटेश्वर मूर्थी ने हरी झंडी दिखा उदयपुर वासियों को विदा किया। शहर वासी उदयपुर से रणकपुर व रणकपुर से पाली जिले स्थित जवाई बांध पहुंचे। जवाई बांध के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारने के बाद दल को जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन की लेपर्ड सफारी करवाई गई, जहां दल को 1 मादा व 1 बच्चा तेंदुए नजर आए। ग्रेनाइट की ऊंची ऊंची पहाडिय़ों पर सफारी गाड़ी का खूब रोमांच रहा। तेंदुओं की अठखेलियों के रोमांचक पलों और जवाई बांध के लुभावने नजारों को अंतर्मन में समेटे दल उदयपुर लौटा। तिवारी ने बताया अगला ईको डेस्टिनेशन टूर फुलवारी की नाल सेंचुरी में 28 जुलाई को रखा गया है जिसकी बुकिंग के लिए विभाग द्वारा मनोनीत नंबर 7568348678 पर संपर्क किया जा सकेगा। In the first Eco Destination Tour organized by the Forest Department, the residents of Udaipur were introduced to the breathtaking hills of granite. The tour included visits to Ranakpur and Jawai Leopard Conservation Reserve. Deputy Forest Conservator Devendra Kumar Tiwari mentioned that in the inaugural Eco Destination Tour of 2024-2025, 32 residents of Udaipur participated. The tour commenced at 7 AM. In the initial Eco Destination Tour conducted by the Forest Department, Udaipur locals were introduced to the mesmerizing granite hills. The tour itinerary encompassed visits to Ranakpur and Jawai Leopard Conservation Reserve. Deputy Forest Conservator Devendra Kumar Tiwari reported that 32 Udaipur residents took part in the first Eco Destination Tour of 2024-2025. The tour commenced promptly at 7:30 AM. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सावन में आज होंगे मणिजी के होंगे दर्शन प्रेम और त्याग का अतुलनिय उदाहरण है ‘‘आषाढ का एक दिन’’, धनाढ्य और पूंजीपतियों के आधिपत्य के चलते अपने माटी से उखडा कवि कालिदास, नाट्यांश के कलाकारों ने किया नाटक का भावपूर्ण मंचन