24 News Update भोपाल/जयपुर/लखनऊ। देश में मानसून की रफ्तार अब तेज होने लगी है। 12 दिन की देरी के बाद मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई पहुंच गया। मानसून के पहुंचते ही मुंबई समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आमतौर पर मानसून 11 जून तक मुंबई पहुंच जाता है, लेकिन इस बार देरी से पहुंचा है।मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके गुजरात और मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है, जबकि इसके बाद 3 से 4 दिनों में उत्तर प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे सकता है।इधर, दिल्ली में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज धूलभरी आंधी चली। तेज हवाओं के कारण कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। छतरपुर में बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गईं, जिसमें एक की मौत हो गई।उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश के कारण पेड़ और बिली के पोल गिर गए। कई जगह नुकसान की खबर सामने आई है।मौसम विभाग के अनुसार मानसून की चाल के बावजूद उत्तर भारत के कई हिस्सों को अभी इंतजार करना होगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने में करीब एक सप्ताह लग सकता है, जबकि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून जुलाई तक पहुंचने की संभावना है।देश में अब तक बारिश सामान्य से कम रही है। सोमवार तक देश में सामान्य 106 मिमी बारिश के मुकाबले सिर्फ 60.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो करीब 43 प्रतिशत कम है।आने वाले दिनों में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। यहां आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।वहीं 24 जून को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान देवस्थान की तर्ज पर यूपी के मंदिरों में चढ़ावे की पारदर्शिता की मांग, पूर्व कुलपति प्रो. अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र