उदयपुर। मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजियों के जुलूस को देखते हुए उदयपुर शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर श्री उमेश ओझा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जून 2026 को मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान घंटाघर, जगदीश चौक और गणगौर घाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन के एकत्र होने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 26 जून को दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक जुलूस मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि वे जुलूस मार्ग पर अपने वाहन पार्क नहीं करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

जुलूस के दौरान रंग निवास से भट्टियाणी चौहट्टा होकर जगदीश चौक की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसी तरह चांदपोल से गड़िया देवरा होते हुए जगदीश चौक जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।

हाथीपोल, हरबनजी का खुर्रा, मोती चौहट्टा होकर घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा भड़भूजा घाटी से बड़ा बाजार होते हुए घंटाघर जाने वाला मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रहेगा।

पुराना कंट्रोल रूम, अस्थल मंदिर से मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, तेलियों की माता, बड़ा बाजार होकर घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं देहलीगेट से तीज का चौक, घानमंडी, चौखला बाजार और भड़भूजा घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी।

यातायात डायवर्जन के तहत हाथीपोल से चांदपोल की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन झरिया मार्ग टी पॉइंट, शिक्षा भवन, काला किवाड़ और आयुर्वेदिक चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। साथ ही नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा क्रेन और टेंपो की सहायता से हटाया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने आमजन से अपील की है कि मुख्य सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करें और मोहर्रम जुलूस के दौरान यातायात पुलिस का सहयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading