— लोकसभा स्पीकर की मान्यता के बाद UBT के पास रह जाएंगे सिर्फ 4 सांसद, नियमों के चलते हो सकती है कार्रवाई 24 News Update नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) में हुई टूट का असर अब संसद तक पहुंच गया है। अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह सांसदों के विलय को औपचारिक मान्यता दे देते हैं, तो उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) को संसद भवन में मिला मौजूदा ऑफिस खाली करना पड़ सकता है।संसद भवन के नियमों के अनुसार किसी राजनीतिक दल को कार्यालय आवंटन के लिए कम से कम 5 सांसदों की संख्या जरूरी होती है। शिंदे गुट में छह लोकसभा सांसदों के जाने के बाद शिवसेना (UBT) के पास केवल 4 सांसद रह जाएंगे, जिनमें तीन लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद शामिल हैं। ऐसे में संसद भवन का ऑफिस नंबर 128A खाली करना पड़ सकता है।इस मामले को लेकर शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने बुधवार शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि बागी गुट की ओर से कोई पत्र दिया गया है तो इसकी जानकारी दी जाए। सांसदों के अनुसार अभी तक उन्हें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। 6 सांसदों ने शिंदे गुट में शामिल होने का किया ऐलानमहाराष्ट्र में 22 जून को शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट सामने आई थी। लोकसभा के कुल 9 सांसदों में से 6 सांसद अलग होकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।शिंदे गुट ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। एकनाथ शिंदे ने कहा कि 2022 में पार्टी और चुनाव चिन्ह बचाने के लिए 40 विधायकों के साथ विद्रोह किया था और अब छह सांसदों के साथ यह कदम उठाया गया है। उन्होंने इसे बालासाहेब ठाकरे के विचारों को बचाने की लड़ाई बताया। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में चार साल के भीतर यह दूसरी बड़ी बगावत मानी जा रही है। इससे पहले 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के एक बड़े समूह ने अलग होकर नई राजनीतिक स्थिति बनाई थी। 8 दिन में बदली तस्वीर14 जून को उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कुछ सांसद शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद पार्टी में टूट की अटकलें तेज हो गई थीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानसून 12 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा, झमाझम बारिश शुरू; इसी हफ्ते एमपी-यूपी में दस्तक की संभावना, दिल्ली में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट रिश्ता ठुकराने पर युवक ने AI से बनाई फर्जी शादी की तस्वीरें, युवती की गोद भराई के कार्ड छपवाकर कॉलोनी में बंटवाए, उदयपुर के युवक पर भोपाल की युवती ने लगाए परेशान करने के आरोप